Health Benefits of Jamun Leaves

हम मानव समाज के लिए इस भारतीय समाज में जीना बहुत लाभदायी है। क्योंकि भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार हमने ऐसी बहुत सारी उपलब्धिया हासिल की है। जिनसे हमारी शारिरिक बिमारिओं का इलाज संभव है। वो भी घरेलु चीज़ो और सुचारु रूप से! हमारे यहां हर प्रकार की बीमारी का प्राकृतिक उपचार उपलब्‍ध है। जिसको आप आयुर्वेदिक, प्राकृतिक चिकित्सा या होम्योपैथी के नाम से जानते हैं। इसमे दवाई बनाने के लिए विविध औषधि, वनस्पति और घरेलू मसाले, फल फलादि का उपयोग किया जाता है। Let’s read some Health Benefits of Jamun Leaves. 

Health Benefits of Jamun Leaves

हमारे पूर्वज आजकल की एलोपेथी चिकित्सा पद्धति पर विश्वास नहीं करते थे। उनको तो घरेलू उपचार और आयुर्वेद पर ही भरोसा था! यही कारण है कि हमारे पूर्वज लंबी आयु तक जीते थे। वह कम बीमार पड़ते थे!

अगर आपको भी हमारे बड़े बुजुर्गों की तरह स्वास्थ्यप्रद जीवन बिताना है तो हमारी बताई गई बातो को ध्यान से सुने! 

हमारे भारत में बहुत से फल-फूल और वनस्पति हैं। जिसका सेवन करने से आप स्वस्थ्यपूर्ण जीवन जी सकते है। जिसको खाने से एक बीमार इंसान फिर से स्वस्थ्यकारी बन सकता है! तो अभी हम यहां पे एक एसे फल की उपयोगिता के बारे में बात करेंगे। जो आप हमेशा से खाते आये हैं। और वह है जामुन के पत्ते

लेकिन आपको इसके फ़ायदे और नुक्सान के बारे में पता नहीं होगा! कभी-कभी औषधि और फलो के सेवन का अतिरेक करने से नुक्सान भी हो सकता है! जामुन के पत्ते के फायदे और नुक्सान की हम चर्चा यहां पे करेंगे।

Health Benefits of Jamun Leaves

जामुन के पत्ते के फायदे और नुक्सान

अपने दैनिक जीवन में हम व्यावहारिक रूप से कुछ फलों का सेवन करते हैं। जो ऋतु के अनुरूप मिल जाते हैं। तो यहाँ पे बात है जामुन का फल व उनकी पत्तियों की!

जामुन के पत्ते के फायदे:

जामुन के पत्तों का सेवन करने से आपको कौन-कौन से रोगो को दूर करने में राहत रहेगी, उसका हम विस्तार से वर्णन करेंगे:

बुखार: अगर तीन दिनों से ज्यादा दिनों तक बुखार रहता है तो जामुन के पत्ते या उसका चूर्ण खाये। जामुन के पत्तों में कुछ एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे वायरल फीवर से बचाने में प्रभावशाली मान सकते हैं। जब तक बुखार की तीव्रता कम नहीं होती तब तक जामुन के पत्तों का सेवन शुरू रखें।

एलर्जी: आजकल लोगो का खान पान मिलावट वाला है। इसलिए सबको कोई ना कोई एलर्जी रहती है। ऐसे में जामुन के पत्ते खाना हितकारी है।

ब्लड शुगर: कुछ अध्ययनों से यह पता चला है कि जामुन के बीज और छाल हमारे ब्लड शुगर को कम कर सकता है। लेकिन इंसानों पर इसका क्या प्रभाव पड़ा वह अभी तक सामने नहीं आया है। फिर भी अगर मरीज 2 ग्राम जमुना की पत्तियों में 1 लीटर पानी मिलाकर चाय बनाकर पी सकता है। ऐसी चाय डायबिटीज में फायदेमंद होती है लेकिन इस ये अभी प्रमाणित नहीं हुआ है।

कैंसर: जामुन की पत्तियों में कैंसर रोधी गुण पाया गया है जो कैंसर से बचाव कर सकता है। जामुन की पत्तियां शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाली कैंसर की जो कोशिकाएं होती है। उनके हमले से शरीर की रक्षा करता है। यह बात आप ध्यान में रखें कि जामुन की पत्तियों से कैंसर का इलाज नहीं किया जा सकता, बल्कि सिर्फ कैंसर से बचाव जरूर कर सकता है। क्योंकि जामुन की पत्तियों में फ्लेवोनॉयड पाया गया है, जो एंटी कैंसर प्रभाव को दिखाता है।

ब्लड सरकुलेशन: हम हमेशा सुनते आए हैं कि शरीर में रक्त प्रवाह अच्छे तरीके से होना चाहिए। जिससे कि आप स्वस्थ रह पाए। जामुन की बत्तियां से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। जामुन की पत्तियों का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। इसे यह फायदा होता है कि हृदय पूरे शरीर में अच्छी तरह से खून को पंप कर पता है। और हृदय ठीक तरह से कम कर पाएगा।

ट्यूमर: आजकल ट्यूमर की बीमारी बहुत से लोगों को सताती है। इसमें असामान्य कोशिकाओं का समूह गांठ के स्वरूप में विकसित हो जाता है। इस बीमारी में अगर समय रहते ना रोका जाए तो यह ट्यूमर मतलब की कैंसर में भी बदल सकता है। जामुन की पत्तियां ट्यूमर से बचाने में लाभदाई है। क्योंकि इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं। जो आपको ट्यूमर को पैदा होने और बढ़ने से रुकाव डालता है!  

अल्सर: जामुन की पत्तियों का उपयोग अल्सर को कम करने के लिए किया तो जाता है। लेकिन आपको डॉक्टर से ही इलाज कराना ज्यादा बेहतर रहेगा।Health Benefits of Jamun Leaves

पाचन संबंधी समस्याएं: आजकल लोगों का खानपान जंक फूड और तली हुई चीजों से भरा पड़ा है। इस वजह से होता यह है कि लोगों को अपच और कब्ज की बीमारी रहती है। इसके परिणाम स्वरुप आपको पाचन से जुड़ी समस्याए होती है। ऐसे में जामुन के पत्तों के सेवन से राहत मिलेगी! जामुन के पेड़ के कई हिस्सों में पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के गुण पाए गए हैं। जामुन की ताजा पत्तियों को बकरी के दूध में पीसकर खाने से पाचन प्रक्रिया तेज हो सकती है।

जामुन के पत्ते का उपयोग किस तरह करें?

जामुन की पत्तियों के फायदे तो हमने देख लिए लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इनका इस्तेमाल किस तरह किया जाए? आईए देखते हैं कि जामुन की पत्तियों का उपयोग कैसे करें।:

  • जामुन की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार करके सेवन किया जा सकता है।
  • जामुन की पत्तियों का उपयोग करके चाय बना सकते हैं।
  • जामुन की ताजी पत्तियों को नियमित रूप से सुबह शाम चबाकर खाया जा सकता है।
  • जामुन की पत्तियों का रस निकालकर पी सकते हैं।
  • एक रिसर्च के अनुसार बकरी के दूध में जामुन की ताजा पत्तियों को पीसकर उसे पेस्ट का सेवन करें।

जामुन की पत्तियों के नुकसान 

जिस तरह जामुन के पत्ते मरीज को फायदा देते हैं और बीमारियों में कुछ स्तर पर राहत देते हैं। इसी तरह इनका अतिरेक करना मतलब की अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदाई भी हो सकता है! कुछ परिस्थितियों में अगर जामुन की पत्तियों का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो शरीर में लो ब्लड प्रेशर व लो ब्लड शुगर जैसा नुकसान भी हो सकता है। एंटी हाइपरटेंसिव का गुण जामुन के पत्तों में पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। अगर अधिक मात्रा में लिया जाए तो वह ब्लड प्रेशर को बहुत ही ज्यादा काम कर देगा! अगर मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल की दवाइयां ले रहा है। और साथ में जामुन की पत्तियों का भी सेवन कर रहा है, तो ऐसे में शरीर का शुगर काफी कम मात्रा में हो सकता है! Health Benefits of Jamun Leaves

Read More :- 6 mukhi rudraksha benefits in hindi

Conclusion :

जामुन की पत्तियों का सेवन चाय, पाउडर या रस के रूप में कर सकते हैं। आपके शरीर में हो रही विभिन्न बीमारियों में इसका सेवन कुछ हद तक राहत दे सकता है। या तो कुछ रोगों को कंट्रोल भी किया जा सकता है! लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन आपको समस्याएं भी दे सकता है! इसलिए बेहतर यह रहेगा कि आप किसी गंभीर शारीरिक परेशानी में जामुन की पत्तियों का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

By Meenakshi Thakur

Meenakshi Thakur, having 6 Years of Experience in Digital Marketing and Content Writing. I am free to write all types of niche content for websites and blogs. I am passionate about all of the work! I really like to explore the latest tricks in technical areas and develop case studies.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *