
Lucknow me Ghumne Layak Jagah
भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको मेरी इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ में घूमने लायक(Lucknow me ghumne layak jagah)जगह के बारे में बताने वाला है तो कृपया इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
लखनऊ का लुलु मॉल(Lullu mall Lucknow):
अगर आपको शॉपिंग पसंद हो या अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट में खाना पसंद हो तो आप लुलु मॉल को जरूर ट्राई कर सकते हैं यह लुलु मॉल एशिया का सबसे बड़ा मॉल है जिसमें हर प्रकार की वैरायटी मौजूद है। अगर आप जब भी लखनऊ आए तो एक बार लुलु मॉल में विजिट जरूर करें जिससे आपको शॉपिंग के रिलेटेड अच्छा एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।
लखनऊ का इको गार्डन पार्क( Ecco Garden Park Lucknow):
लखनऊ का इको गार्डन पार्क जो कि 112 एकड़ में बना हुआ है इसको बनाने में 834 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। इस पार्क को बनाने में रेड और वाइट मार्बल का यूज किया गया है। इको पार्क में टोटल 10 फाउंटेन है जो कि ब्रोंज यानी पीतल के बने हुए हैं। इस पार्क में लगभग 500 से अधिक एनिमल की आकृति बनी हुई है। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह पार्क कितना बड़ा हो सकता है तो कृपया जब भी आप लखनऊ आए तो एक बार इस पार्क में विजिट जरूर करें। और अपने साथ कुछ खाने या पीने के सामान जरूर लें। क्योंकि आप इसे घूमते घूमते थक जाएंगे परंतु यह पार्क खत्म नहीं होने वाला। yeh Lucknow me ghumne layak jagah hai sabse achi hai.
लखनऊ का गोमती रिवर फ्रंट(Gomti River Front of Lucknow):
गोमती रिवर फ्रंट लखनऊ की खूबसूरत जगहों में से एक है। इस रिवर फ्रंट को करीब 10,500 करोड़ की लागत से 2016 में बनाया गया था। यह पार्क लखनऊ के गोमती नदी के किनारे बनाया गया है। लखनऊ के लोग यहां पर पिकनिक मनाने आते हैं, तो आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ यहां पर एक अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इस पार्क में बहुत सारी वेब सीरीज और बॉलीवुड मूवीज की शूटिंग भी हो चुकी है। यहां पर आज कल के इन्फ्लूएंसर इंस्टाग्राम रील्स और वीडियोस बनाने के लिए आते रहते हैं। तो, आप लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट में जरूर विजिट करें।
लखनऊ का अंबेडकर पार्क(Ambedkar Park Lucknow):
लखनऊ के अंबेडकर पार्क को 700 करोड़ की लागत से सन 2008 में बनाया गया था। पार्क के निर्माण में राजस्थान से मंगवाए गए लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। पार्क के अंदर ही आपको 100 हाथियों का स्टैचू देखने को मिलेगा। इसी वजह से लोग इसे हाथी पार्क के नाम से भी जानते हैं। शाम को लाइट्स ऑन होने के बाद यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। यह पार्क डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित है। 14 अप्रैल को यानी भीमराव अंबेडकर जयंती पर इस पार्क को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यह पार्क lucknow me ghumne layak jagah में से एक हैं।
लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क(Janeshwar mishra Park Lucknow):
लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क जो कि सिर्फ उत्तर भारत का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। 376 एकड़ में फैले इस पार्क को बनाने में लगभग 168 करोड़ खर्च हुए थे। पार्क के अंदर ही बनी हुई यह झील लगभग 50 एकड़ में फैली हुई है। अगर आप लखनऊ आ रहे हैं, तो लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में विजिट जरूर करें। इस पार्क में भारी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और लखनऊ का यह पार्क युवाओं की फेवरेट पिकनिक स्पॉट है। इस पार्क में मॉर्निंग में सब लोग वॉक करने के लिए आते हैं और शाम को पिकनिक मनाने के लिए।
लखनऊ का यूपी दर्शन पार्क(Up Darshan Park Lucknow):
यूपी दर्शन पार्क लखनऊ के गोमती नगर में अंबेडकर पार्क के सामने बना हुआ है। इस पार्क के अंदर आपको उत्तर प्रदेश के सभी फेमस मोन्यूमेंट्स और टेंपल्स देखने को मिलेंगे। यूपी दर्शन पार्क सुबह के 10:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खुला रहता है। तो आप इन समय के बीच में कभी भी यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। अंदर आते झांसी की रानी का किला दिखाई देता हैं। जो कि वेस्ट मटेरियल में बनाया गया है। सबसे पहले आपको पार्क के अंदर महारानी लक्ष्मीबाई का झांसी का किला देखने को मिलेगा जो कि एक मोन्यूमेंट्स के रूप में यहीं पर बनाया गया है। यह किला सॉलिड वेस्ट मटेरियल से बनाया गया है। पार्क में थोड़ा आगे बढ़ते ही आपको यहां पर ताजमहल देखने को मिलेगा। सभी मोन्यूमेंट्स के साथ ही उनका पूरा इतिहास और जानकारी भी यहां पर आपको देखने को मिलेगी।
आगे बढ़ते ही आपको इस यूपी दर्शन पार्क में बांके बिहारी जी का मंदिर देखने को मिलेगा जो कि बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बनाया गया है। बांके बिहारी मंदिर जो कि वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। बांके बिहारी जी का मंदिर देखने के बाद जब आप इस पार्क में आगे बढ़ेंगे तब आपको बरसाने का राधा रानी मंदिर देखने को मिलेगा जो कि बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बनाया गया है।
आगे बढ़ने पर आपको देखने को मिलेगा लखनऊ का इमामबाड़ा जहां पर भूल भुलैया भी बना हुआ है। सेम असली इमामबाड़े की तरह ही इसको डिजाइन किया गया है। आगे बढ़ते ही आपको देखने को मिलेगा हमारा प्यारा अयोध्या का राम मंदिर जिसको भी अयोध्या के राम मंदिर की तरह ही बनाया गया है।
- Read More :- Mussoorie me ghumne ki jagah
- Read More:- Delhi mein ghumne ki jagah
हम इस आर्टिकल में आपको Lucknow me ghumne layak अच्छे जगहों के बारे में बताए हैं जो आपको काफी पसंद आयेंगे। तो जब भी आप लखनऊ आए तो जरूर यहां विजिट करें, अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें